ईरान-इजरायल जंग के बीच UAE में फंसी बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस, कहा- हालात काफी डरावने

Esha Gupta in UAE: ईरान-इजरायल जंग की वजह से हालात बिगड़ते जा रहे हैं. पूरे मिडिल ईस्ट के इलाकों में तनाव की स्थिति बनी हुई है. जहां ईजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर हमला किया, तो वहीं अब ईरान भी जवाबी कार्रवाई में हमला करने से पीछे नहीं हट रहा है. ईरान ने भी मिडिल ईस्ट के कई देशों समेत अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर घातक मिसाइलों से हमला कर दिया. इस बीच लगातार मिसाइलें दागी जा रही हैं. इसी बीच बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेश भी UAE दौरे पर हैं. जहां से उन्होंने वर्तमान हालात को बताया है और सोशल मीडिया के माध्यम से अपने बारे में जानकारी दी है. जानें क्या कहा?

ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से मिडिल ईस्ट के लोगों के बीच डर का माहौल बना हुआ है. वर्तमान में ईरान और इजरायल दोनों एक दूसरे पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला कर रहे हैं. इस हमले में ज्यादातर सरकारी इमारतों को निशाना बनाया जा रहा है. कई लोगों की मौत भी हुई है. फिलहाल, तनाव की स्थिति बनी हुई है.

एक्ट्रेस ने क्या बताया?

बॉलीवुड की एक्ट्रे्स ईशा गुप्ता UAE में फंसी हुई हैं. उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर जानकारी देते हुए लिखा, ‘हालचाल पूछने और मैसेजेस भेजने वाले सभी लोगों से माफी मांगना चाहती हूं, क्योंकि मैं आपको रिप्लाई नहीं दे पाई. हम ठीक और सुरक्षित हैं.’ हालांकि, उन्होंने हालात डरावने और काफी मुश्किल भरा बताया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ईश्वर पर भरोसा है, सबकुछ ठीक हो जाएगा.

अबू धाबी में हैं एक्ट्रेस ईशा गुप्ता

एक्ट्रेस शायद अबू धाबी में फंसी हुई हैं. क्योंकि उन्होंने अपने सोशल मीडिया में अबू धाबी का स्टेटस लगाया है. बता दें, ईशा गुप्ता बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अक्षय कुमार और बॉबी देओल के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की कई सफल फिल्में की हैं.

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts