आयुष्मान कार्ड गड़बड़ी का मुद्दा विधानसभा में गरमाया, जांच से असंतुष्ट विधायक ने उठाई FIR की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान बोलोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान कार्ड से जुड़ी कथित अनियमितताओं का मामला गूंजा। विधायक कुंवर सिंह निषाद ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की।
मामले पर जवाब देते हुए संबंधित मंत्री श्याम बिहारी ने कहा कि विधायक की शिकायत के आधार पर जांच टीम गठित कर पूरे प्रकरण की जांच की गई। जांच में किसी भी प्रकार की आर्थिक अनियमितता सामने नहीं आई। हालांकि, संबंधित अधिकारी को नोटिस जारी कर भविष्य में ऐसी स्थिति न बनने की हिदायत दी गई है।

सरकार के जवाब से असंतुष्ट विधायक निषाद ने कहा कि वे जांच से संतुष्ट नहीं हैं और मामले की जांच विधायक दल से कराई जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरा मामला डॉ. होलकर के माध्यम से हुआ है, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

इस दौरान विपक्ष के अन्य सदस्यों ने भी मामले को गंभीर बताते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई। विधायक उमेश पटेल और देवेंद्र ने आपराधिक कार्रवाई की आवश्यकता जताई।
हालांकि, मंत्री श्याम बिहारी ने स्पष्ट किया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि जांच में किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता नहीं मिली है।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts