पंचांग : शुक्रवार का शुभ संयोग: घर में देव स्थापना से चमकेगी किस्मत, जानें पूजा का सबसे सटीक मुहूर्त

पंचांग : आज 20 मार्च, 2026 शुक्रवार, के दिन चैत्र महीने की शुक्ल द्वितीया तिथि है. इसके देवता विवादेव हैं. इस दिन चंद्रमा का दर्शन शुभ माना जाता है. शादी, वेडिंग रिंग की खरीदी और देवताओं की स्थापना के लिए यह तिथि शुभ होती है. किसी भी तरह के तकरार या विवाद के लिए यह तिथि अच्छी नहीं मानी जाती है. आज सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग भी बन रहा है.

20 मार्च का पंचांग

विक्रम संवत : 2082
मास : चैत्र
पक्ष : शुक्ल द्वितीया
दिन : शुक्रवार
तिथि : शुक्ल द्वितीया
योग : ब्रह्म
नक्षत्र : रेवती
करण : बलव
चंद्र राशि : मीन
सूर्य राशि : मीन
सूर्योदय : 06:26 बजे
सूर्यास्त : 06:32 बजे
चंद्रोदय : सुबह 06.56 बजे
चंद्रास्त : रात 08.03 बजे
राहुकाल : 10:58 से 12:29
यमगंड : 15:30 से 17:01

व्यापारिक योजना बनाने के लिए शुभ है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा मीन राशि और रेवती नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र मीन राशि में 16:40 डिग्री से लेकर 30 डिग्री तक फैला हुआ है. इसके शासक ग्रह बुध और देवता पूषा हैं. यह कोमल और सौम्य स्वभाव का नक्षत्र है. इस नक्षत्र आध्यात्मिक उन्नति के काम के साथ व्यापार की योजना बनाने के लिए उपयुक्त है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 10:58 से 12:29 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts