भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार, 4 लाख का माल जब्त

भिलाई : स्टील प्लांट स्क्रैप चोरी का मामला दुर्ग में सामने आया है, जहां पुलिस ने स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि गिरोह के बाकी सदस्य अभी फरार हैं। पुलिस के मुताबिक यह घटना 16 मार्च की है, जब आरोपियों ने भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्टिंग यार्ड के पास अवैध रूप से घुसकर लोहे के स्क्रैप को निशाना बनाया।

पुलिस ने बताया कि प्लांट के इस हिस्से में आम लोगों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद आरोपियों ने अंदर दाखिल होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 17 मार्च को CISF की शिकायत पर थाना भिलाई भट्ठी में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान आरोपी राकेश कुमार सोनकर को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करने की बात कबूल कर ली। भिलाई स्टील प्लांट स्क्रैप चोरी मामले में यह पुलिस को पहली बड़ी सफलता मानी जा रही है।

जांच में सामने आया कि आरोपी स्क्रैप को पिकअप वाहन में भरकर प्लांट से बाहर ले जा रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1030 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप और घटना में इस्तेमाल पिकअप वाहन जब्त कर लिया। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी गई है। इससे साफ है कि गिरोह लंबे समय से इस तरह की वारदातों में शामिल हो सकता है और पुलिस अब इस एंगल से भी जांच आगे बढ़ा रही है।

भिलाई स्टील प्लांट स्क्रैप चोरी मामले में कुल छह आरोपियों के नाम सामने आए हैं। इनमें मुख्य आरोपी राकेश कुमार सोनकर गिरफ्तार हो चुका है। वहीं आकाश राव पुरके, नरेश कलेथ, पुष्पेंद्र दीप, मनोज कुम्भार और मनोज कुमार गुप्ता अभी फरार हैं। पुलिस इन सभी आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts