आरडीए आवास के नाम पर ठगी…7 लाख हड़पने वालों पर FIR

रायपुर: में आरडीए आवास ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें फर्जी अलॉटमेंट ऑर्डर देकर एक महिला से लाखों रुपये की ठगी की गई। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

माना पुलिस के अनुसार, माना कैंप निवासी 38 वर्षीय कविता मंडल ने जुलाई 2024 में आरडीए आवास प्राप्त करने के लिए राकेश मंडल, सरिता मंडल और पुनीत सिंह से संपर्क किया था। आरोप है कि इन लोगों ने 8 जुलाई से 22 जुलाई के बीच मकान दिलाने का झांसा देकर उससे करीब 7.10 लाख रुपये वसूल लिए। इसके बाद आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर कविता को सौंप दिए।

जब कविता मंडल इन दस्तावेजों के आधार पर मकान का कब्जा लेने आरडीए कार्यालय पहुंचीं, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद उन्होंने अपने पैसे वापस मांगने की कोशिश की, लेकिन आरोपी बार-बार बहाने बनाकर टालते रहे।

आखिरकार, जब रकम वापस नहीं मिली, तो कविता ने न्यायालय में याचिका दायर की। मामले की सुनवाई करते हुए प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट गुरु प्रसाद देवांगन ने परिवाद आदेश जारी किया। इसके आधार पर माना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 318-4, 336-2, 340-2, 61 और 3-5 के तहत मामला दर्ज किया है।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts