महासमुंद खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा, एक की मौत, 13 घायल…CM ने जताया दुख

CG News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित खल्लारी माता मंदिर में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। नवरात्रि के दौरान भारी भीड़ के बीच रोपवे का केबल अचानक टूट गया, जिससे ट्रॉली में सवार श्रद्धालु हादसे का शिकार हो गए। इस घटना में एक युवती की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, केबल टूटते ही ट्रॉली को जोरदार झटका लगा और वह असंतुलित होकर नीचे की ओर झुक गई। इस हादसे में रायपुर के राजा तालाब की रहने वाली 28 वर्षीय आयुषी साठकर की मौत हो गई। वहीं अन्य घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से चार को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

हादसे के समय रोपवे में सवार श्रद्धालुओं में ऋषभ धावरे (29), छायांश धावरे (16), गोविंद स्वामी (47), नमिता स्वामी (48), कुश्मिता स्वामी (10) और मान्शवी गोडारिया (12) शामिल हैं, जो इस हादसे में घायल हुए हैं।

इस घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना बेहद दुखद है और मृतका के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। साथ ही अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं।

खल्लारी मंदिर पहाड़ी पर स्थित है, जहां श्रद्धालु रोपवे के जरिए पहुंचते हैं। नवरात्रि के चलते भारी भीड़ उमड़ी थी, तभी यह हादसा हो गया।

खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, जिससे भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts