अब रायपुर से राजस्थान पहुंचना होगा और भी आसान! जयपुर के लिए शुरू हुई फ्लाइट, मुंबई और हैदराबाद के लिए भी बड़ी खुशखबरी

रायपुर : जयपुर फ्लाइट सेवा शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। अब राजधानी रायपुर से जयपुर जाने के लिए नई कनेक्टिंग फ्लाइट उपलब्ध कराई गई है। इंडिगो एयरलाइंस ने 72 सीटर विमान के जरिए यह सेवा शुरू की है, जिसमें रायपुर से हैदराबाद और वहां से जयपुर तक सफर किया जा सकेगा।

इससे पहले रायपुर-भोपाल-जयपुर फ्लाइट संचालित होती थी, लेकिन तकनीकी कारणों से उसे बंद कर दिया गया था। अब नई व्यवस्था के तहत रायपुर से हैदराबाद (फ्लाइट 6E7555) और फिर हैदराबाद से जयपुर (6E0913) के जरिए यात्रा पूरी की जाएगी। इस रूट के लिए किराया करीब 6000 से 9000 रुपये के बीच तय किया गया है।

रायपुर जयपुर फ्लाइट के शेड्यूल के अनुसार, रायपुर से सुबह 9 बजे उड़ान भरकर विमान 10:50 बजे हैदराबाद पहुंचता है। इसके बाद यात्री 11:50 बजे हैदराबाद से जयपुर के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ सकते हैं, जो दोपहर 1:45 बजे जयपुर पहुंचती है। पर्याप्त समय मिलने के कारण यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट लेने में सुविधा होगी।

इतना ही नहीं, इस रूट के जरिए यात्री जयपुर से मुंबई तक भी आसानी से सफर कर सकते हैं। जयपुर से मुंबई की फ्लाइट दोपहर 3:55 बजे उड़ान भरकर शाम 5:40 बजे पहुंचती है। वहीं, मुंबई से रायपुर वापसी के लिए फ्लाइट शाम 7:50 बजे रवाना होकर रात 9:30 बजे पहुंचती है।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts