‘जब प्रभु का बुलावा आता है तो…’, अयोध्या में रामलला के दर्शन कर बोले दिग्विजय सिंह

Ram Mandir Ayodhya: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह आज गुरुवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या दौरे पर हैं, जहां उन्होंने रामनवमी के अवसर पर रामलला के दर्शन किए. इस दौरान उन्होंने कहा कि जब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता है इसलिए जब मुझे बुलावा आया, तो मैं उपस्थित हो गया. रामलला के दर्शन से पहले दिग्विजय सिंह ने हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की.

बता दें, दिग्विजय सिंह राम मंदिर निर्माण के बाद पहली बार अयोध्या दौरे पर हैं, जहां उन्होंने रामलला का दर्शन किया. उन्होंने कहा कि मैनें कभी भी राम मंदिर निर्माण का विरोध नहीं किया है और ना ही यहां राजनीति करने आया हूं. इस दौरान उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा भी देने की बात कही.

रामलला दर्शन के बाद क्या बोले दिग्विजय सिंह?

दिग्विजय सिंह ने कहा, “जब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता है इसलिए जब मुझे बुलावा आया, तो मैं उपस्थित हो गया. प्रभु के दर्शन करके अच्छा लगा. कांग्रेस में हर व्यक्ति अपनी आस्था अनुसार धर्म का पालन करता है. हम धर्म का दुरुपयोग ना तो व्यवसाय के लिए करते हैं और ना राजनीति के लिए करते हैं.”

राहुल गांधी को लेकर क्या बोले?

दिग्विजय सिंह ने रामलला के दर्शन करने के बाद कहा कि बहुत अच्छा लगा. प्रभु श्रीराम से कामना की है कि पूरे देश में खुशहाली फैले, तरक्की हो और सभी लोगों के बीच सद्भाव बना रहे. भगवान राम सबके ईष्ट हैं और उनकी जन्मभूमि की सर्वमान्यता है. जब दिग्विजय सिंह से राहुल गांधी के अयोध्या आने पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि जब उनको बुलावा आएगा तो वो भी जरूर आएंगे. क्यों नहीं आएंगे?

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts