कांकेर में तीन नक्सलियों ने किया सरेंडर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता

कांकेर : जिले में नक्सल विरोधी अभियान के बीच सुरक्षाबलों को अहम सफलता मिली है। शनिवार 28 मार्च को तीन नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जिससे क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया है।

परतापुर थाने में किया सरेंडर

जानकारी के अनुसार, तीनों नक्सली परतापुर थाने पहुंचे और बिना हथियार आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित नक्सलियों की पहचान संगीता कुंजाम, संजू और लखमू के रूप में हुई है।

बदल रही है नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की तस्वीर

लगातार चल रहे अभियान और सरकारी योजनाओं के चलते नक्सल प्रभावित इलाकों में अब बदलाव देखने को मिल रहा है। कई नक्सली मुख्यधारा में लौटने का फैसला कर रहे हैं, जिससे शांति और विकास की राह मजबूत हो रही है।

आत्मसमर्पण से मिला सकारात्मक संकेत

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस तरह के सरेंडर से अन्य नक्सलियों को भी हिंसा छोड़कर सामान्य जीवन अपनाने की प्रेरणा मिलती है।

news portal development company in india
marketmystique