CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो रहा है।

अगले तीन दिनों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों तक राज्य में तापमान में कोई उल्लेखनीय बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद हल्की गिरावट हो सकती है, जो लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है। विभाग ने गरज-चमक, तेज हवाओं और वज्रपात को लेकर सतर्क रहने की चेतावनी भी जारी की है।

कुछ जगहों पर मिली हल्की बारिश

राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से बहुत हल्की बारिश हुई है। हसौद, भटगांव और देवभोग में 1-1 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इन बारिश की बूंदों से कुछ क्षेत्रों में अस्थायी राहत मिली है, लेकिन तापमान सामान्य स्तर पर ही बना हुआ है।

रायपुर में सबसे अधिक गर्मी

छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.7°C रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.6°C पेंड्रा रोड पर रिकॉर्ड किया गया।

गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि कुछ क्षेत्रों में बिजली कड़कने, आंधी-तूफान और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। लोगों को घरों और वाहन सुरक्षा के लिहाज से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

रायपुर में मौसम का हाल

30 मार्च को रायपुर में दिनभर मौसम साफ रहने की संभावना है। दोपहर में धूप तेज रहने से गर्मी का असर अधिक महसूस होगा। अनुमानित अधिकतम तापमान 39°C और न्यूनतम तापमान 23°C रहेगा। शाम के समय हल्की हवा चलने से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन गर्मी पूरी तरह कम होने के संकेत नहीं हैं।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts