पाकिस्तान की बड़ी कूटनीतिक बैठक में फिसलकर गिरने से विदेश मंत्री इशाक डार घायल

पाकिस्तान ने हाल ही में खुद को अमेरिका और ईरान के बीच शांति स्थापित कराने वाला देश साबित करने की कोशिश की, लेकिन इस कोशिश के बीच एक अनचाहा हादसा दुनिया के सामने आ गया। बीते दिनों इजरायल और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के कारण इस्लामाबाद में बड़ी कूटनीतिक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें सऊदी अरब, तुर्की और मिस्त्र के विदेश मंत्री भी शामिल हुए।

स्वागत के दौरान हुआ हादसा

बैठक से पहले मेहमानों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार अचानक फिसलकर गिर गए। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस दौरान डिप्टी पीएम के पैरों और कंधों में चोट आई।

कंधे में फ्रैक्चर

हालांकि इशाक डार तुरंत खड़े होकर मिस्त्र के विदेश मंत्री का स्वागत करने में सफल रहे, लेकिन बाद में जब एक्स-रे कराया गया तो उनके कंधे में हेयरलाइन फ्रैक्चर पाया गया। उनके बेटे अली डार ने बताया कि पिता पूरी दिनभर दर्द निवारक दवाओं के साथ सभी महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल रहे।

अली डार ने सोशल मीडिया पर अपडेट दिया

अली डार ने एक्स प्लेटफॉर्म (X) पर लिखा:
“इशाक डार साहब ने आज मिस्र के विदेश मंत्री के स्वागत के दौरान चोट लगने के बावजूद पूरी दिनभर अपने सभी अत्यंत महत्वपूर्ण बैठकें पूरी कीं। एक्स-रे कुल मिलाकर ठीक हैं। कंधे में एक हेयरलाइन फ्रैक्चर है, जिसे दवाओं और एहतियाती उपायों के जरिए नियंत्रित किया जाएगा। आप सभी के संदेशों, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।”

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts