बलौदाबाजार में प्रेम जाल का दर्दनाक अंत…आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

बलौदाबाजार। गिरौदपुरी थाना क्षेत्र में एक युवती की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने युवती को प्रेम के झूठे वादों और शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया, लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया। इस झूठ और धोखे से आहत होकर युवती ने अपनी जान ले ली।

प्रेम में छल और आत्महत्या

गिरौदपुरी की रहने वाली युवती का आरोपी अजय टंडन से प्रेम संबंध था। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ संबंध स्थापित किया। 25 जनवरी 2026 को युवती ने अपने घर ग्राम गिरौदपुरी में अजय टंडन से शादी का आग्रह किया, लेकिन उसने साफ मना कर दिया। इस निराशा और आघात से परेशान होकर युवती ने अपने हाथ की कलाई काटी और कीटनाशक का सेवन कर लिया। इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

इलाज के दौरान युवती की मौत

युवती के परिजन उसे पहले कसडोल और फिर बलौदाबाजार के निजी अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान 1 फरवरी 2026 को युवती की मौत हो गई।

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी

एसपी भावना गुप्ता के निर्देश पर चौकी गिरौदपुरी में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच में आरोपी अजय टंडन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने युवती को शादी का झांसा देकर प्रेम संबंध स्थापित करने और बाद में शादी से इंकार करने की बात स्वीकार की। इसके परिणामस्वरूप युवती ने आत्महत्या कर ली।

इस मामले में आरोपी अजय टंडन, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम बलौदा हसुवा थाना गिधौरी, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts