CG News: सीएम विष्णु देव साय आज बंगाल दौरे पर, नामांकन रैलियों में दिखाएंगे शक्ति

छत्तीसगढ़ : के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे, जहां वे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित नामांकन रैलियों में शामिल होंगे। उनका पहला कार्यक्रम सुबह 11:50 बजे झारग्राम में तय है, जहां वे नामांकन रैली में भाग लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरेंगे।

कई विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे चुनावी सभाएं

झारग्राम के बाद मुख्यमंत्री साय का दौरा नयाग्राम, गोपिबल्लावपुर, झारग्राम और बीनपुर क्षेत्रों तक विस्तारित रहेगा। इन सभी स्थानों पर वे पार्टी उम्मीदवारों की नामांकन प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहेंगे और चुनावी माहौल को मजबूत करने की रणनीति पर काम करेंगे।

संगठन को देंगे मजबूती, कार्यकर्ताओं में जोश भरने की तैयारी

इस दौरे को भाजपा के लिए अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री साय की मौजूदगी से स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में ऊर्जा बढ़ने की उम्मीद है। साथ ही पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का भी प्रयास रहेगा।

कार्यक्रम के बाद विश्राम, शाम तक रायपुर वापसी

दिनभर के व्यस्त कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री साय होटल में विश्राम करेंगे। इसके बाद वे शाम करीब 6:30 बजे रायपुर लौट आएंगे।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts