बिलासपुर में साइबर फ्रॉड…वकील से ठगी हुई 3.13 करोड़ रुपये

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक बड़ा साइबर ठगी का मामला सामने आया है। चकरभाठा थाना क्षेत्र में ठगों ने खुद को विदेशी निवेशक बताकर एक वकील से कुल 3 करोड़ 13 लाख 13 हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ठगी की वारदात का तरीका

जानकारी के अनुसार, ठग ने क्रिस डेविड नामक कथित लंदन निवासी महिला बनकर वकील से संपर्क किया। आरोपी ने छत्तीसगढ़ में रियल एस्टेट और अन्य व्यवसायों में निवेश का झांसा देकर बड़ी रकम देने को कहा।

शुरुआत में वकील से 11.5 लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए।
इसके बाद फरवरी से जून 2024 के बीच विभिन्न बहानों से किश्तों में रकम मंगाई गई।
कुल 3.13 करोड़ रुपये ठग के खातों में ट्रांसफर हो गए।

ठग ने पीड़ित को डराने के लिए आरबीआई, ईडी और अन्य सरकारी एजेंसियों का हवाला भी दिया, ताकि रकम ट्रांसफर होती रहे।

तकनीकी जांच और पुलिस की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, इस साइबर ठगी में मोबाइल नंबर हरियाणा के पानीपत निवासी के नाम पर पाया गया। जांच में तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की चेतावनी
किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर निवेश या पैसे ट्रांसफर न करें।
विदेशी निवेश, लॉटरी या बड़े मुनाफे के नाम पर आने वाले कॉल और मैसेज से सतर्क रहें।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts