महतारी वंदन योजना की 27वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट, महिलाओं की नजरें तारीख पर टिकीं

छत्तीसगढ़ : में महतारी वंदन योजना के तहत लाभ ले रही लाखों महिलाओं के लिए 27वीं किस्त को लेकर इंतजार बढ़ गया है। हर महीने मिलने वाली इस आर्थिक सहायता को लेकर अब सभी के मन में एक ही सवाल है कि अगली किस्त कब तक खाते में पहुंचेगी और पैसा आया या नहीं, इसे कैसे जांचें।

27वीं किस्त कब तक जारी होने की संभावना, सामने आया पैटर्न

सरकारी जानकारी और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस योजना की किस्तें आमतौर पर हर महीने की 1 तारीख से 10 तारीख के बीच जारी की जाती हैं।पिछली यानी 26वीं किस्त 8 अप्रैल 2026 को जारी की गई थी, जिसमें 68 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में कुल 641.62 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे। हर लाभार्थी महिला को 1000 रुपये की सहायता राशि दी गई थी।

इसी भुगतान पैटर्न को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 27वीं किस्त मई 2026 के पहले सप्ताह में यानी 1 मई से 10 मई के बीच अलग अलग चरणों में जारी की जा सकती है। हालांकि, यह अभी आधिकारिक घोषणा नहीं है, बल्कि उपलब्ध ट्रेंड के आधार पर अनुमान है।

पैसा आया या नहीं, ऐसे करें तुरंत जांच

अगर आप यह जानना चाहती हैं कि आपके खाते में किस्त आई है या नहीं, तो इसके लिए कुछ आसान तरीके हैं।जैसे ही सरकार की ओर से पैसा ट्रांसफर किया जाता है, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS अलर्ट भेजा जाता है। अगर मैसेज नहीं आया है तो आप ऑनलाइन भी स्थिति चेक कर सकती हैं।इसके लिए लाभार्थी को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन और भुगतान स्थिति वाले सेक्शन में जाना होता है। वहां रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डालकर पूरी जानकारी देखी जा सकती है।इसके अलावा मोबाइल एप के जरिए भी लाभार्थी अपने भुगतान की स्थिति आसानी से जांच सकते हैं।

अब तक 26 किस्तों में करोड़ों महिलाओं को मिला लाभ

अब तक छत्तीसगढ़ सरकार इस योजना की 26 किस्तें जारी कर चुकी है। इस दौरान लाखों महिलाओं को नियमित रूप से आर्थिक सहायता दी गई है।हालिया 26वीं किस्त में ही 68.48 लाख महिलाओं के खातों में 641.62 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की गई थी। इस योजना के तहत हर पात्र महिला को प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता मिलती है, जो उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts