शेयर बाजार में तूफानी वापसी, सेंसेक्स और निफ्टी ने दिखाई रफ्तार, निवेशकों में लौटी उम्मीद

Share Market:  भारतीय शेयर बाजार में लगातार दो से तीन दिनों की गिरावट के बाद बुधवार को अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला। बाजार ने मजबूत ओपनिंग के साथ निवेशकों को राहत दी और तेजी का माहौल बना दिया सुबह 10 बजे तक निफ्टी 50 में करीब 200 अंकों की बढ़त और सेंसेक्स में लगभग 650 अंकों की तेजी दर्ज की गई, जिससे पूरे बाजार में उत्साह का माहौल बन गया।

सेंसेक्स ने पार किया 77000 का स्तर, निफ्टी भी मजबूत
मंगलवार को 76886 के स्तर पर बंद होने के बाद सेंसेक्स बुधवार को तेजी के साथ 77000 के पार पहुंच गया।वहीं निफ्टी 50 भी मजबूत बढ़त के साथ 24200 के ऊपर ट्रेड करता नजर आया, जबकि एक दिन पहले यह 23995 पर बंद हुआ था।

इन शेयरों में जबरदस्त तेजी, IT और ऑटो सेक्टर चमका
बुधवार की शुरुआत में कई दिग्गज शेयरों में जोरदार उछाल देखा गया। Eternal, Maruti, ITC और BEL जैसे बड़े शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिली।इसके अलावा आईटी, ऑटो और कुछ अन्य सेक्टरों में भी तेजी का रुख बना हुआ है, जिससे पूरे बाजार में सकारात्मक माहौल है।

कमोडिटी बाजार भी मजबूत, क्रूड ऑयल और गोल्ड में तेजी
सिर्फ शेयर बाजार ही नहीं, बल्कि कमोडिटी मार्केट में भी मजबूती देखने को मिली है।क्रूड ऑयल और सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों की दिलचस्पी और बढ़ गई है। यानी आज का दिन दोनों बाजारों के लिए सकारात्मक साबित हो रहा है।

इंडिया VIX में गिरावट, गिफ्ट निफ्टी ने दिखाया पॉजिटिव संकेत
बाजार की अस्थिरता को मापने वाला इंडिया VIX आज गिरावट में रहा है, जो निवेशकों के लिए राहत का संकेत माना जा रहा है।वहीं गिफ्ट निफ्टी में तेजी देखने को मिली है, जो आने वाले सत्र के लिए सकारात्मक संकेत दे रहा है।

निवेशकों की नजर आगे के रुझान पर, फिलहाल बाजार में मजबूती
लगातार गिरावट के बाद आई यह तेजी निवेशकों के लिए राहत की खबर है। हालांकि बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि आगे की दिशा वैश्विक संकेतों और घरेलू आर्थिक आंकड़ों पर निर्भर करेगी।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts