दुर्ग फ्लाईओवर के नीचे मिला युवक का शव, जांच जारी

दुर्ग : फ्लाईओवर के नीचे युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बुधवार रात करीब 8 बजे सेक्टर-1 स्थित मुर्गा चौक के पास फ्लाईओवर के नीचे एक युवक की लाश पड़ी मिली। राहगीरों ने जब युवक को जमीन पर पड़ा देखा तो तुरंत पास जाकर जांच की। वह मृत पाया गया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। यह पूरा मामला भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र का है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की। हालांकि, काफी प्रयासों के बावजूद युवक की पहचान नहीं हो सकी। मृतक की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसके पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ।

घटनास्थल का निरीक्षण एफएसएल टीम ने भी किया। टीम ने जरूरी साक्ष्य जुटाए और आसपास के हालात की बारीकी से जांच की। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत फ्लाईओवर से नीचे गिरने के कारण हुई हो सकती है। हालांकि, यह हादसा था या आत्महत्या, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

news portal development company in india
marketmystique