पूछताछ के दौरान युवक की मौत, परिजनों का तहसील कार्यालय के सामने प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ : के रायगढ़ जिले में खरसिया पूछताछ में युवक की मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परसकोल में हत्या के एक मामले की जांच के दौरान पुलिस पूछताछ में शामिल एक युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो जाने से परिजनों और समाज के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले ग्राम परसकोल में अनिल चौहान नामक युवक का शव खेत में मिला था। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ शुरू की थी। इसी क्रम में रमेश चौहान नाम के व्यक्ति से भी पूछताछ की जा रही थी। पुलिस के अनुसार घटना वाली रात रमेश और मृतक अनिल चौहान साथ में शराब पी रहे थे और आखिरी बार रमेश को ही उसके साथ देखा गया था।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान रमेश चौहान की अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे तुरंत खरसिया अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रायगढ़ रेफर कर दिया। रायगढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद उसे रायपुर के डीकेएस अस्पताल भेजा गया। वहां आज सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस खरसिया पूछताछ में युवक की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि पूछताछ के दौरान मारपीट की वजह से रमेश की तबीयत बिगड़ी। वहीं कांग्रेस ने भी मामले में कार्रवाई की मांग की है।

हालांकि पुलिस ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि रमेश से केवल पूछताछ की जा रही थी और किसी प्रकार की मारपीट नहीं हुई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय के सामने चक्काजाम कर धरना प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम, तहसीलदार और एसडीओपी ने बैठक कर लोगों को समझाने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts