CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में तापमान सामान्य से ऊपर, आने वाले दिनों में और बढ़ेगी गर्मी

रायपुर — छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार बीते दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस रायपुर में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

द्रोणिका का असर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बिहार से झारखंड होते हुए दक्षिण छत्तीसगढ़ तक समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर ऊपर एक द्रोणिका बनी हुई है। हालांकि इसके प्रभाव से फिलहाल प्रदेश के मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है और किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं अगले दो दिनों तक भी प्रदेश में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है।

रायपुर का मौसम

रायपुर के लिए जारी स्थानीय पूर्वानुमान के मुताबिक 9 मार्च को हल्की धुंध रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

news portal development company in india
marketmystique