रायपुर में बड़ा हादसा: सेप्टिक टैंक में गैस से 3 की मौत

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी में एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर दिया है। रायपुर सेप्टिक टैंक हादसा के तहत रामकृष्ण हॉस्पिटल परिसर में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार देर शाम पचपेड़ी नाका इलाके में हुआ, जहां सफाई का काम चल रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, तीन मजदूर टैंक के अंदर सफाई के लिए उतरे थे। इसी दौरान वे अंदर मौजूद जहरीली गैस की चपेट में आ गए। शुरुआती जांच में सामने आया है कि टैंक में ऑक्सीजन की कमी और खतरनाक गैसों की अधिकता के कारण उनका दम घुट गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, टैंक के भीतर गैस की अधिकता के कारण बचाव कार्य आसान नहीं था। टीम को सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए काफी सावधानी बरतनी पड़ी, तब जाकर शवों को बाहर निकाला जा सका।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला जहरीली गैस के कारण दम घुटने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, असल वजह की पुष्टि के लिए जांच जारी है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि सफाई के दौरान जरूरी सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts