रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा। इस कैंप में 100 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

इस रायपुर जॉब फेयर में 10वीं पास उम्मीदवारों के साथ-साथ 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर अभ्यर्थी भी भाग ले सकते हैं। खास बात यह है कि निजी क्षेत्र की कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड द्वारा अर्बन प्रमोटर के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं, और चयनित उम्मीदवारों को 10,000 से 20,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

इसके अलावा, पेस्ट कंट्रोल टेक्नीशियन के 5 पद भी उपलब्ध हैं, जिनके लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास निर्धारित की गई है। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 10,000 से 14,000 रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा।

इच्छुक उम्मीदवार अपने बायोडाटा, आधार कार्ड और शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ निर्धारित समय पर कैंप में उपस्थित हो सकते हैं। ध्यान रहे कि इस रायपुर जॉब फेयर में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य है।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts