बालोद में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप पलटने से 2 महिलाओं की मौत

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रविवार रात एक दर्दनाक बालोद सड़क हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। मंगचुवा थाना क्षेत्र के भंवरमला स्थित नेतामटोला मोड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा रात करीब साढ़े 8 बजे हुआ बताया जा रहा है।

हादसे में 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनभर से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन में सवार सभी लोग एक साथ यात्रा कर रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से यह बड़ा हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।

घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोने की वजह से यह बालोद सड़क हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के अन्य कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

news portal development company in india
marketmystique