मौसम का अजीब खेल, कहीं लू तो कहीं बारिश का अलर्ट…जानें आपके शहर का क्या है हाल?

Weather News: मध्य प्रदेश में इस बार मार्च का महीना मौसम के लिहाज से बेहद अनोखा साबित हो रहा है। कभी तेज गर्मी तो कभी अचानक बारिश और ओलावृष्टि, मौसम हर दिन नया रूप दिखा रहा है।

प्रदेश में तापमान तेजी से बढ़ते हुए 41.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जिससे कई इलाकों में लू जैसे हालात बन गए हैं। वहीं रात का तापमान भी 25 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जिससे गर्मी का असर दिन और रात दोनों समय महसूस किया जा रहा है।

एक साथ कई मौसम का असर

इस बार की खास बात यह है कि गर्मी के साथ साथ बारिश और तेज हवाओं का दौर भी जारी है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के करीब 20 जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई है। इससे लोगों को अचानक मौसम बदलने की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

क्यों बदल रहा है मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अलग अलग सक्रिय सिस्टम के कारण यह असामान्य स्थिति बन रही है। एक ओर गर्म हवाएं तापमान बढ़ा रही हैं, तो दूसरी ओर नमी और पश्चिमी विक्षोभ जैसे कारक बारिश और आंधी ला रहे हैं।

लोगों के लिए सलाह

दोपहर में तेज धूप से बचें

पानी और ठंडे पेय का सेवन बढ़ाएं

आंधी और बारिश के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें

news portal development company in india
marketmystique