नक्सल प्रभावित इलाकों में बड़ा फैसला, तीन साल में दोगुनी होगी परिवारों की आय

CG News: छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विकास को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रायपुर में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया कि इन इलाकों में रहने वाले परिवारों की आय अगले तीन वर्षों में दोगुनी की जाएगी।

योजनाबद्ध तरीके से होगा काम

बैठक में तय किया गया कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए जिला, विकासखंड और क्लस्टर स्तर पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसके तहत स्थानीय जरूरतों और संसाधनों को ध्यान में रखते हुए रोजगार और आजीविका के नए अवसर विकसित किए जाएंगे।

15 हजार से 30 हजार तक पहुंचाने की तैयारी

फिलहाल इन क्षेत्रों में अधिकांश परिवारों की मासिक आय 15 हजार रुपये या उससे कम है। सरकार का लक्ष्य है कि अगले तीन सालों में इसे बढ़ाकर 30 हजार रुपये तक पहुंचाया जाए। इसके लिए कृषि, वनोपज, लघु उद्योग और स्वरोजगार जैसे क्षेत्रों पर विशेष फोकस किया जाएगा।

समावेशी विकास पर जोर

राज्यस्तरीय परामर्श कार्यशाला में इस बात पर भी जोर दिया गया कि नक्सलवाद से मुक्त हुए इलाकों में विकास सिर्फ तेजी से नहीं बल्कि टिकाऊ और समावेशी होना चाहिए। इसके तहत बुनियादी सुविधाओं के साथ साथ लोगों की आय बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

news portal development company in india
marketmystique