Mann Ki Baat: PM मोदी ने कोरिया के किसानों की सराहना की, जल संरक्षण मॉडल को बताया देश के लिए मिसाल

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 132वें एपिसोड में एक बार फिर देश के जमीनी नवाचारों को सराहा। इस दौरान उन्होंने मिडिल ईस्ट संकट जैसे वैश्विक मुद्दों के साथ छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला के किसानों की खास तौर पर प्रशंसा की।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरिया जिले के किसानों ने अपनी मेहनत और समझदारी से जल संकट को कम करने में शानदार काम किया है। उन्होंने इसे देशभर के किसानों के लिए प्रेरणादायक मॉडल बताया।

 किसानों ने अपने खेतों में

छोटे-छोटे रिचार्ज तालाब

सोखता गड्ढे (Recharge pits)

बनाकर बारिश के पानी को खेतों में ही रोकने की व्यवस्था की।

1200 से ज्यादा किसान अपना चुके हैं यह तरीका

PM मोदी ने बताया कि इस मॉडल को अब तक 1200 से अधिक किसान अपना चुके हैं।

इससे भूमिगत जल स्तर में सुधार हुआ

खेतों में नमी बनी रहने से फसल उत्पादन बढ़ा

गांवों में पानी की समस्या काफी हद तक कम हुई

जल संरक्षण में मिला बड़ा फायदा

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि इस तरह के छोटे लेकिन प्रभावी उपायों से

पानी की बर्बादी रुकती है

बारिश का पानी सीधे जमीन में जाता है

लंबे समय तक जल संकट से राहत मिलती है

देशभर के किसानों के लिए संदेश

PM मोदी ने किसानों की इस पहल को सामूहिक प्रयास और नवाचार का बेहतरीन उदाहरण बताया।
उन्होंने कहा कि:
 “अगर किसान नई तकनीक और स्थानीय उपाय अपनाएं, तो जल संरक्षण और कृषि दोनों में स्थायी सुधार संभव है।”

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts