छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक को लेकर हलचल तेज…इस दिन होगी मंत्रालय में बड़े फैसलों पर मंथन

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक 29 अप्रैल बुधवार को नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11:30 बजे शुरू होगी, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे।

विकास और प्रशासनिक फैसलों पर रहेगा फोकस, कई प्रस्तावों पर हो सकती है चर्चा

इस कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों, प्रशासनिक निर्णयों और विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। माना जा रहा है कि बैठक में कुछ बड़े नीतिगत फैसले भी लिए जा सकते हैं, जिनका सीधा असर प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था और आम जनता पर देखने को मिलेगा।

विधानसभा विशेष सत्र की रणनीति पर भी नजर, नारी शक्ति वंदन अधिनियम रहेगा केंद्र में

बैठक में 30 अप्रैल को प्रस्तावित विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर भी चर्चा किए जाने की संभावना है। इस सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर सरकार विपक्ष को घेरने की रणनीति तैयार कर सकती है। इसे लेकर राजनीतिक हलचल पहले से ही तेज हो गई है।

बीजेपी विधायकों को दिए गए विशेष निर्देश, उपस्थिति अनिवार्य

इस विशेष सत्र को ध्यान में रखते हुए बीजेपी की ओर से विधायकों के लिए अहम निर्देश जारी किए गए हैं। सभी विधायकों को सत्र में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा गया है, ताकि सदन में सरकार की रणनीति को मजबूती से रखा जा सके।

प्रशासनिक हलकों में बढ़ी गतिविधि, विभागों ने तैयार किए प्रस्ताव

कैबिनेट बैठक को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी हलचल तेज हो गई है। सभी संबंधित विभागों ने अपने अपने प्रस्ताव तैयार कर लिए हैं। अब सबकी नजर इस बैठक पर टिकी हुई है कि सरकार किन बड़े फैसलों को मंजूरी देती है और प्रदेश की दिशा में क्या नए कदम उठाए जाते हैं।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts