सोना-चांदी के बढ़ते दामों से शादियों का बिगड़ा बजट, हर शादी में खर्च हो रहे एक्स्ट्रा 5-6 लाख रुयये

MP: शादियों का सीजन शुरू हो चुका है, मध्य प्रदेश में आने वाले 2-3 महीने करीब 20 हजार शादियां होने वाली है. बाजारों में लोगों की भीड़ हो रही है. लेकिन समस्या यहां नहीं है, समस्या तो बढ़ती महंगाई है बीते कुछ दिनों में सोना-चांदी के गहने और इलेक्ट्रॉनिक आइटम के दामों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. इसका असर सीधे तौर शादियों के बजट पर पड़ रहा है. सिलेंडर कि किल्लत से कैटरर्स ने थाली के रेट 100 रुपये तक बढ़ा दिए है.

मध्यमवर्गीय परिवार की खर्च का ब्योरा
इस सबको मिलाकर एक मध्यमवर्गीय परिवार में शादी का बजट 5 से 6 लाख रुपये तक ज्यादा हो रहा है. इस अतिरिक्त खर्च को समझने के लिए भोपाल में हुई एक मध्यमवर्गीय परिवार की शादी का उदाहरण लेते हैं. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार भोपाल के करोंद निवासी पंकज यादव के भाई की हाल ही में शादी हुई थी. अब वे चचेरी बहन की शादी की तैयारियों में जुटे हैं. उन्होंने बताया कि बजट के कारण कई चीजें कम की गईं. उन्होंने बताया की मैरिज गार्डन और खाने के बाद सबसे ज्यादा खर्च गहनों पर होता है.

5 लाख रुपये तक बढ़ गया बजट
उनके भाई की शादी में कुल बजट 5 लाख रुपये तक बढ़ गया है. पंकज ने बताया है कि भाई की शादी तो जैसे-तैसे निपट गई लेकिन बहन की शादी में तो सिलेंडर ही नहीं मिल रहे. इसलिए लकड़ी की भट्टी की व्यवस्था की गई है. कैटरर्स रिंकू भटेजा का कहना है कि कुछ किराना सामान भी महंगा हुआ है. पुरानी बुकिंग पुराने रेट पर हैं, लेकिन नई बुकिंग नए रेट पर की जा रही है.

साल भर में कितना बढ़ा सोना-चांदी
भोपाल के सराफा कारोबारी नवनीत अग्रवाल ने बताया कि बाजार की रीढ़ मिडिल क्लास फैमिली है और रेट बढ़ने का असर सबसे ज्यादा इसी पर पड़ा है. पिछले 1 साल में सोना-चांदी के रेट तेजी से बढ़े हैं. सोना करीब 60 हजार रुपए तक महंगा हुआ और चांदी के दाम डेढ़ लाख रुपए तक बढ़े हैं. इससे शादी में आभूषण का बजट 5 लाख रुपए तक बढ़ गया है. इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी 5 प्रतिशत तक महंगे हुए हैं.

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts