West Bengal Chief Minister: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत मिली है, इन नतीजों के बाद अब देश के गृह मंत्री अमित शाह आज यानी की शुक्रवार को बंगाल पहुंच रहे हैं. उन्हें बीजेपी ने पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. आज वे विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे. इसके वे प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का ऐलान करेंगे. अब सबकी नजर राज्य के अगले मुख्यमंत्री पर टिकी है कि पार्टी किसको यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते है.
चुनाव नतीजे सामने आने के बाद ही बीजेपी ने ऐलान कर दिया था कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में प्रदेश का नया मुख्यमंत्री तय किया जाएगा. उनके साथ ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी भी मौजूद रहेंगे. इसको लेकर कोलकाता में बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक दल की बैठक होगी. जिसमें नए नेता यानी मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लग जाएगी.
अमित शाह कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचने के बाद अमित शाह सीधे दक्षिणेश्वर काली मंदिर जाएंगे, जहां वह पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद वह कई राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.
आज तय होगा कौन बनेगा सीएम
केंद्रीय गृह मंत्री अमित भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ शाम 4 बजे अहम बैठक करेंगे. इसमें मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा की जाएगी. इसके बाद खुद शाह ही नए सीएम का ऐलान करेंगे. उम्मीद है कि इस बैठक में बंगाल के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग सकती है. इसके अलावा कैबिनेट में जगह पाने वाले नेताओं के नाम पर भी सहमति बन सकती है.
बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. यही वजह है कि जातिगत समीकरणों के साथ-साथ क्षेत्रीय समीकरणों पर भी खासा ध्यान दिया जा रहा है. यह आपको नए मंत्रिमंडल में देखने को मिल सकता है.
ब्रिगेड परेड ग्राउंड होगा शपथ ग्रहण
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शनिवार को बंगाल के पहले BJP मुख्यमंत्री शपथ लेंगे. इसको लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. जैसे ही पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं, इस ग्राउंड में 50 हजार लोगों के बैठने की तैयारी की गई है. यह समारोह बंगाल की संस्कृति और परंपरा को भी प्रदर्शित करेगा, शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता भी इस कार्यक्रम में शिकरत करेंगे.
बंगाल का नया सियासी समीकरण
2026 के चुनाव नतीजों ने बंगाल के इतिहास को बदल कर रख दिया है. 294 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी ने 207 सीटें जीतकर पहली बार सत्ता हासिल की हैं. 2021 में 215 सीटें जीतने वाली ममता बनर्जी की टीएमसी महज 80 सीटों पर सिमटकर सत्ता से बाहर हो गई हैं. जबकि बीजेपी पहली बार बंगाल में सरकार बनाने जा रही है.








