रायपुर। आईपीएल 2026 के बड़े मुकाबलों को लेकर राजधानी रायपुर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 10 मई को Mumbai Indians और Royal Challengers Bengaluru के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद 13 मई को RCB का सामना Kolkata Knight Riders से होगा।
मुंबई-आरसीबी मैच के टिकट बिक्री शुरू होते ही कुछ ही मिनटों में सोल्ड आउट हो गए। 2600 से 8000 रुपये तक के टिकटों की भारी डिमांड रही। खासकर लोअर प्राइस कैटेगरी के हजारों टिकट तुरंत खत्म हो गए।
मैच के बढ़ते क्रेज के बीच टिकटों की कालाबाजारी भी तेज हो गई है। 3000 रुपये तक के टिकट 6000 रुपये या उससे ज्यादा कीमत में बेचे जा रहे हैं। प्रीमियम टिकटों के दाम 16000 रुपये तक पहुंच गए हैं, जिससे आम दर्शकों को टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है।
इधर, मुंबई इंडियंस की टीम रायपुर पहुंच चुकी है। Rohit Sharma, Suryakumar Yadav समेत कई खिलाड़ी एयरपोर्ट से सीधे होटल रवाना हुए। हालांकि कप्तान Hardik Pandya टीम के साथ नहीं पहुंचे हैं।
वहीं Virat Kohli के साथ RCB टीम 9 मई को रायपुर पहुंचेगी। सुरक्षा कारणों से अभ्यास सत्र और होटल में फैंस की एंट्री पर रोक लगा दी गई है।
प्रशासन ने स्टेडियम और होटल परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं।








