सरगुजा संभाग में एम्स और खेल अकादमी खोलने की केंद्र से मांग, स्वास्थ्य सुविधा व युवाओं के लिए खेल जरूरी – गोपाल सिन्हा

सरगुजा संभाग में एम्स और खेल अकादमी खोलने की केंद्र से मांग, स्वास्थ्य सुविधा व युवाओं के लिए खेल जरूरी – गोपाल सिन्हा

अंबिकापुर//छत्तीसगढ़ में दूसरा और सरगुजा संभाग में एम्स (AIMS) खोलने के लिए भाजपा नेता गोपाल सिंहा ने भारत सरकार के नाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भेंट कर ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान श्री सिन्हा ने मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए कहा सरगुजा संभाग में घनी आबादी की बसाहट है और यहां अधिकांश आदिवासी बहुमूल्य लोग रहते हैं जो आर्थिक स्थिति से अधिकांश कमजोर हैं। सरगुजा संभाग के पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और झारखंड लगा हुआ है। बेहतर स्वास्थ सुविधाओं के लिए संभाग के लोग आए दिन परेशानी से गुजर रहे हैं। गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों को संभाग के अस्पताल से रायपुर इलाज कराने के लिए आना पड़ता है। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर से रायपुर की दूरी 350 किलोमीटर से अधिक है जहां गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों को पहुंचने के लिए कम से कम सात घंटा से अधिक समय लगता है। इस दौरान गंभीर अवस्था में सही समय पर उपचार नहीं होने से कई मरीजों की मौत तक हो रही है। इस कारण लोगों की बेहतर इलाज के लिए संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में एम्स अस्पताल का होना, लोगों के लिए सुविधा होगी।

भाजपा नेता गोपाल सिंह ने केंद्र के नाम मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए मांग किया है कि सरगुजा संभाग में खेल अकादमी की स्थापना नहीं होने से संभाग कि युवा अपनी प्रतिभा को नहीं निखार पा रहे हैं। संभाग के आदिवासी बाहुमुल्य क्षेत्र में निम्न वर्ग के लोग रहते हैं इसके बावजूद स्कूल कॉलेज से खेल से अपनी प्रतिभा को उभरने का काफी प्रयास कर रहे हैं लेकिन सही जगह नहीं मिलने के कारण राष्ट्रीय स्तर के खेलों से वंचित हो रहे हैं। संभाग में खेल अकादमी खुलने से क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, तीरंदाजी, कुश्ती, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, एथिलेटिक्स, कबड्डी जैसे अन्य खेलों में युवाओं को निपुण होने का अवसर मिलेगा। इससे वे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल सकेंगे।

भाजपा नेता गोपाल सिंहा ने कहा सरगुजा संभाग में करीब 40 लाख से अधिक आबादी है। यहां की लोग बीमार होने पर अधिकांश रायपुर सहित अन्य प्रांतों में इलाज के लिए जाते हैं। बीते कांग्रेस सरकार में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव ने बिलासपुर में एम्स खोलने की मांग पर संभाग के लाखों लोग ठगा महसूस कर रहे हैं। जबकि वास्तविक यह है कि संभाग में एम्स अस्पताल की खुलना अति आवश्यक है।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts