आज का पंचांग : चैत्र शुक्ल सप्तमी के शुभ योग, मुहूर्त और राहुकाल का समय जानें और बनाएं अपने दिन को सफल

04 April 2025 Ka Panchang: 4 अप्रैल को चैत्र शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। सप्तमी तिथि शुक्रवार रात 8 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। 4 अप्रैल को नवरात्रि का सातवां दिन है। शुक्रवार रात 9 बजकर 45 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही 4 अप्रैल को पूरा दिन, पूरी रात पार कर शनिवार सुबह 5 बजकर 21 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा शुक्रवार को अन्नपूर्णा परिक्रमा शुरू हो रही है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

04 अप्रैल 2025 का शुभ मुहूर्त

चैत्र शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि- 04 अप्रैल 2025 को  रात 8 बजकर 13 मिनट तक
शोभन योग- 04 अप्रैल 2025 को रात 9 बजकर 45 मिनट तक 
आर्द्रा नक्षत्र- 04 अप्रैल 2025 को पूरा दिन, पूरी रात पार कर शनिवार सुबह 5 बजकर 21 मिनट तक 
04 अप्रैल 2025 व्रत-त्यौहार- नवरात्रि का सातवां दिन, अन्नपूर्णा परिक्रमा शुरू 

राहुकाल का समय

दिल्ली- सुबह 10:39 से दोपहर 12:10 तक
मुंबई- दोपहर पहले 11:09 से दोपहर 12:42 तक
चंडीगढ़- सुबह 10:52 से दोपहर 12:26 तक
लखनऊ- सुबह 10:36 से दोपहर 12:10 तक
भोपाल- सुबह 10:50 से दोपहर 12:24 तक
कोलकाता- सुबह 10:07 से दोपहर पहले 11:40 तक
अहमदाबाद- दोपहर पहले 11:10 से दोपहर 12:43 तक
चेन्नई- सुबह 10:40 से दोपहर 12:12 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6:07 am
सूर्यास्त- शाम 6:40 pm

news portal development company in india
marketmystique