दुष्कर्म और हत्या का आरोपी सातवें दिन भी फरार, पुलिस ने 30 हजार रुपये का इनाम किया घोषित

अंबिकापुर में 2 अप्रैल को हुए सनसनीखेज दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी अब तक फरार है। घटना अंबिकापुर कोतवाली क्षेत्र के सद्भावना चौक, रिंग रोड के पास सामने आई थी। टीटीएस फ्रेश फिस के पास एक महिला का रक्तरंजित शव पाया गया, जिसके शरीर पर कई चोटों के निशान थे। पुलिस के अनुसार महिला के साथ दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या की गई।

पीड़िता की पृष्ठभूमि और शक के आधार

पुलिस जांच में पता चला कि महिला लखनपुर की रहने वाली थी। 10 साल पहले पति की मौत के बाद वह घर छोड़कर अंबिकापुर के गंगापुर इलाके में किराए के घर में रहने लगी थी। उसके साथ उसका 25 वर्षीय बेटा भी रहता था। महिला अपने घर दो-दो महीने तक नहीं जाती थी और जब जाती, तो प्रेमी भी उसके साथ रहता। प्रेमी खुद को पुष्पा बताता था और अजीब हरकतें करता था। जांच में प्रेमी की पहचान पांडा उर्फ मिथुन के रूप में हुई है। घटना के बाद से वह फरार है और पुलिस ने उसकी तस्वीर जारी कर दी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट: जघन्य हत्या का विवरण

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक विभाग के डॉ. संटू बाग ने बताया कि महिला की सीने की 12 पसलियां टूट गई थीं, जिससे फेफड़ा और दिल फट गए। सिर में भी तीन गंभीर चोटें थीं और गले पर दबाव डालकर उसे मारने का प्रयास किया गया था। दुष्कर्म की आशंका की पुष्टि के लिए विसरा जांच के लिए भेजा गया है।

पुलिस की इनाम की घोषणा

सरगुजा रेंज के आईजी दीपक झा ने आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने या उसकी जानकारी देने वाले व्यक्ति के लिए 30,000 रुपये का नगद इनाम घोषित किया। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। पुरस्कार वितरण का निर्णय पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा अंतिम रूप से करेंगे।

आरोपी का हुलिया

पुलिस के अनुसार संदिग्ध आरोपी का हुलिया इस प्रकार है:

रंग: सांवला
ऊंचाई: लगभग 5 फीट 4 इंच
बाल: घुंघराले और लंबे
शरीर: पतला
चेहरे पर काली दाढ़ी और मूंछ
पहनावा: हल्का गुलाबी शर्ट और नीली जींस, सिर पर नीला गमछा, पीठ पर झोला
सूचना देने के लिए संपर्क नंबर

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि आरोपी के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत संपर्क करें:

पुलिस अधीक्षक, सरगुजा: 94791-93501
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक: 94791-93502
नगर पुलिस अधीक्षक: 94791-93503
एसडीओपी, अंबिकापुर: 94791-93505
पुलिस कंट्रोल रूम: 94791-93599
थाना प्रभारी, कोतवाली: 94791-93508

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts