ढोंगी बाबा गिरफ्तार, पारिवारिक समस्या सुलझाने के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा

बेमेतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक फर्जी बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो लोगों की पारिवारिक समस्याएं सुलझाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर रहा था। आरोपी का नाम रविंद्र कुमार देव उर्फ ‘गोरखनाथ शक्ति बाबा’ बताया जा रहा है।

पारिवारिक विवाद के नाम पर रची गई ठगी की कहानी
मामला साजा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया का है। शिकायतकर्ता भागवत साहू अपनी बेटी के ससुराल में चल रहे विवाद से परेशान थे। इसी दौरान मोहतरा गांव के जालम दास कोशले ने उनकी मुलाकात बिहार निवासी कथित बाबा से कराई। आरोपी ने दावा किया कि घर में ‘पाती दोष’ के कारण विवाद हो रहा है और वह इसे ठीक कर सकता है।

शुद्धिकरण के नाम पर लाखों रुपये और गहनों की ठगी
आरोपी ने 10 फरवरी 2026 से ठगी की शुरुआत की और धीरे धीरे पीड़ित परिवार को अपने जाल में फंसा लिया। उसने सोना, चांदी और नकदी मिलाकर करीब 6.63 लाख रुपये की ठगी कर ली। इसके अलावा 33.9 ग्राम सोना और लगभग 130 ग्राम चांदी के गहने भी हड़प लिए।

परिवार की महिलाओं को भी बनाया निशाना
हैरानी की बात यह रही कि आरोपी ने शिकायतकर्ता की गैरमौजूदगी में उनकी पत्नी और बेटी को भी झांसे में लिया। शुद्धिकरण और तंत्र क्रिया के नाम पर उसने गहने लेकर फरार हो गया।

ठगी की रकम से चुकाया लोन, पुलिस ने किया खुलासा
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने ठगी से प्राप्त रकम का उपयोग अपने व्यक्तिगत कर्ज चुकाने में किया। उसे बिहार के दरभंगा जिले के माधोपुर गांव से गिरफ्तार किया गया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts