गर्मी का असर आज सिर्फ शहरों तक सीमित नही रहा, बल्कि गांवों में भी तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही है. ऐसे में एसी चलाना जरूरी हो गया है, लेकिन बिजली बिल बढ़ने के कारण लोग इसे बीच बीच में बंद भी कर देते है. समस्या यह होती है कि एसी बंद करते ही कमरा तुरंत गर्म हो जाता है. आइए जानते है इसके पीछे का कारण और कुछ आसान उपाय जिनसे कमरा लंबे समय तक ठंडा रह सकता है.
कमरे की दीवारें और फर्नीचर क्यों बढ़ाते है गर्मी
दरअसल दिनभर दीवारें, फर्श और फर्नीचर गर्मी को सोख लेते है. जब एसी चल रहा होता है तो वह अंदर की हवा को ठंडा करता है, लेकिन जैसे ही एसी बंद होता है, दीवारों और सामान में जमा गर्मी वापस कमरे में फैलने लगती है. इसी वजह से कमरा कुछ ही देर में गर्म महसूस होने लगता है.
दरवाजे और खिड़कियां बंद रखने की आदत अपनाएं
एसी चलाते समय कमरे को पूरी तरह बंद रखना जरूरी है. इससे बाहर की गर्म हवा अंदर नही आती और अंदर की ठंडी हवा बाहर नही जाती. इसका सीधा असर यह होता है कि कमरा ज्यादा देर तक ठंडा बना रहता है.
पंखे का सही इस्तेमाल बढ़ाता है ठंडक
जब आप एसी बंद करें तो तुरंत पंखा चला दें. पंखा कमरे की ठंडी हवा को चारों तरफ फैलाने में मदद करता है, जिससे गर्मी जल्दी महसूस नही होती और कमरा आरामदायक बना रहता है.
मोटे पर्दे से रोकें धूप की एंट्री
दिन के समय तेज धूप कमरे को तेजी से गर्म कर देती है. ऐसे में ब्लैकआउट या मोटे पर्दे लगाना बहुत फायदेमंद होता है. यह बाहर की गर्मी को अंदर आने से रोकते है और कमरे का तापमान नियंत्रित रखते है.
छत को ठंडा रखना क्यों है जरूरी
अगर छत गर्म रहती है तो उसका असर सीधे कमरे के तापमान पर पड़ता है. छत को ठंडा रखने के लिए हल्के रंग की कोटिंग या पानी छिड़काव जैसे उपाय अपनाए जा सकते है. इससे एसी बंद होने के बाद भी कमरा ज्यादा देर तक ठंडा रहता है.
घर के अंदर पौधे लगाकर पाएं प्राकृतिक ठंडक
कमरे में कुछ इनडोर पौधे लगाने से न सिर्फ हवा शुद्ध होती है, बल्कि प्राकृतिक ठंडक भी मिलती है. पौधे वातावरण को संतुलित रखते है और कमरे को फ्रेश बनाए रखते है.
निष्कर्ष: छोटे उपायों से बड़ी राहत संभव
अगर आप इन आसान तरीकों को अपनाते है तो एसी बंद करने के बाद भी कमरा लंबे समय तक ठंडा रह सकता है. इससे न सिर्फ आराम मिलेगा बल्कि बिजली की बचत भी होगी.








