पवन सिंह और ज्योति सिंह के रिश्ते में नया मोड़…सोशल मीडिया पोस्ट से फिर गर्म हुई तलाक की चर्चा

भोजपुरी सिनेमा : लोकप्रिय गायक और अभिनेता Pawan Singh और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा तलाक का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। दोनों के बीच पिछले करीब पांच वर्षों से यह केस कोर्ट में लंबित है, लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पोस्ट्स ने इस विवाद को लगातार सुर्खियों में बनाए रखा है।

हाल ही में ज्योति सिंह का एक नया पोस्ट तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें उन्होंने अपने भावनात्मक दर्द को सामने रखा है। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस और प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है।

लाल साड़ी, सिंदूर और भावनात्मक तस्वीर ने खींचा ध्यान

वायरल पोस्ट में ज्योति सिंह लाल साड़ी में नजर आ रही हैं। उन्होंने लाल चूड़ियां, सफेद मोतियों का हार और खुले बालों के साथ अपनी तस्वीर साझा की है। खास बात यह है कि उनकी मांग में सिंदूर भी दिखाई दे रहा है, जिसे लेकर यूजर्स के बीच अलग-अलग तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक भावनात्मक कैप्शन भी लिखा है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने लिखा
‘मैं तबाह हूं तेरे इश्क में तुम्हें दूसरे का ख्याल है कुछ मेरे मसले पे भी गौर दे मेरी तो जिंदगी का सवाल है।’

इस पोस्ट ने उनके निजी जीवन को लेकर एक बार फिर लोगों की दिलचस्पी बढ़ा दी है।

सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया, फैंस कर रहे सपोर्ट

ज्योति सिंह की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग दिल वाले इमोजी के जरिए समर्थन जता रहे हैं तो कई यूजर्स भावनात्मक संदेशों के साथ अपनी राय रख रहे हैं।

पोस्ट के वायरल होने के बाद यह मुद्दा एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है और लोग दोनों के रिश्ते को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

2018 की शादी और लंबे समय से चल रहा विवाद

जानकारी के अनुसार Jyoti Singh और Pawan Singh की शादी साल 2018 में हुई थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्तों में तनाव की खबरें सामने आने लगीं।

पिछले लगभग पांच वर्षों से दोनों के बीच तलाक का मामला अदालत में चल रहा है, जो अभी तक किसी अंतिम नतीजे पर नहीं पहुंच सका है।

पवन सिंह की पहली शादी भी रही चर्चा में

यह भी उल्लेखनीय है कि पवन सिंह की पहली शादी 2015 में नीलम से हुई थी। हालांकि तीन महीने बाद ही नीलम का निधन हो गया था, जिसने उनके निजी जीवन को गहरे सदमे से भर दिया था।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts